बरेली : एसआर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने मनाया परिवार दिवस

परिवार दिवस,

बरेली। लॉक डाउन में भी बच्चे अपने घरों में रचनात्मक गतिविधियों में लगे हुए हैं। एसआर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस मनाया। बच्चों ने जीवन में परिवार के महत्व को समझते हुए पोस्टर बनाए और शेयर किए।

शुक्रवार को परिवार दिवस पर बच्चों ने शिक्षिका दीपिका, ममता, कोमल और शुचि के निर्देशन में पोस्टर बनाए और कविताएँ लिखीं। शिक्षिकाओं ने ऑनलाइन माध्यम से बच्चों को बताया कि आपकी प्रथम पाठशाला परिवार ही होता है। इसलिए हमेशा एक रहें। इस मौके पर स्कूल की एमडी रूमा गोयल और डायरेक्टर डॉ आरके शर्मा ने बच्चों को शुभकामनाएं दी हैं।

error: Content is protected !!