मोबाइल पर योगा क्लास : केजी के बच्चे कर रहे आसन और ध्यान

iffco aonla,मोबाइल पर योगा क्लास,BareillyLive.आंवला, ऑनलाइन योगा क्लास, सुबह लेडीज क्लब,

BareillyLive.आंवला। इफको पॉल पोथन नगर स्थित टाइनी टाट्स स्कूल के बच्चे इन दिनों घर के एकांत में बैठकर सुबह-सुबह योग और ध्यान लगाना सीख रहे हैं। ये निःशुल्क ऑनलाइन योगा क्लास सुबह लेडीज क्लब द्वारा संचालित की जा रही हैं।

बच्चों ने योग और ध्यान को अपने खेल का हिस्सा बना लिया है। छोटे-छोट बच्चों द्वारा योग और ध्यान, कोरोना संक्रमण की वैश्विक महामारी के इस दौर में बच्चों की इम्युनिटी को बढ़ायेगा।
सुबह लेडीज क्लब की पदाधिकारी व प्रशिक्षक श्रीमती रेनू गुप्ता, अपने घर के लॉन में योग करते हुए ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग बच्चों के अभिभावकों को मोबाइल पर भेजती हैं। बच्चे अपने घरों से प्रतिदिन योग में प्राणायाम, अनुलोम, विलोम, कपाल भाति, वृक्षासन, ताड़ासन सहित समस्त आसन करते हैं।
टाइनी टाट्स, सुबह शिक्षा केन्द्र की अध्यक्षा बीना झा ने ऑनलाइन स्कूल की पढाई के बाद योग पर विशेष जोर दिया है, जिससे बच्चों में शिक्षा के साथ -साथ मानसिक और शारीरिक विकास हो सके। साथ ही बदलते मौसम में बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता और स्वास्थ्य बेहतर रहे।

error: Content is protected !!