समाजसेवी युवा जगा रहे हैं हरुनगला के श्रमिकों में शिक्षा की अलख

शिक्षा की अलखबरेली। करुणा सेवा समिति के सदस्यों ने हरिनगर (हरुननगला) में अग्निकांड में तबाह हुए परिवारों के बच्चों को पढ़ाने का कार्य शुरू किया है। बच्चों को शिक्षित करने और प्रोत्साहित करने के विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाता है।

समिति के संजय शुक्ला ने बताया कि सदस्य प्रत्येक रविवार को बच्चों को पढ़ाते हैं। चूंकि अधिकांश बच्चे या तो स्कूल नहीं जाते या श्रमिक वर्ग के हैं, ऐसे में इन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना मुख्य उद्देश्य है। बताया कि बच्चों की प्रतिभागिता बढ़ाने के लिए महीने में एक रविवार को बच्चों के साथ अल्प जलपान की व्यवस्था करते है। इस रविवार को पढ़ाने बाले सदस्यों में जैनेंद्र सक्सेना एवं आदित्य सिंह थे। जलपान की सामिग्री संजय शुक्ला एवं संपत कुमार लेकर गए।

One comment
संजय शुक्ला

माननीय संपादक महोदय
करुणा सेवा समिति, की खबर को दिखाने के लिए आपका हृदय से बहुत बहुत आभार , समिति के सभी सदस्य मानवता के लिए समर्पित है ,हम लोग भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों को करते रहेंगे आपका सहयोग और मार्गदर्शन हमें ऐसे ही मिलता रहे।

error: Content is protected !!