Breaking news – बरेली में कोरोना वायरस के 8 और मरीज मिले

बरेली। बरेली में गुरुवार को “कोरोना बम” फटने के बाद शुक्रवार का दिन भी अच्छी खबर नहीं लाया। जिले में कुल 8 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई जिनमें से 7 की रिपोर्ट सरकारी लैब से आई जबकि 1 व्यक्ति की जांच निजी लैब में हुई थी। इससे पहले बुधवार को भी जिले में 16 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके साथ ही जिले में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 115 हो गई है।

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रंजन गौतम ने जिले में नए संक्रमित मिलने की पुष्टि की है।

error: Content is protected !!