नेपाल में भूस्खलन और बाढ़ से 90 लोगों की मौत

concept pic

concept pic

काठमांडो, 3 अगस्त। नेपाल में भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण पिछले दो महीनों में कम से कम 90 लोगों की मौत हो गयी है। संसद में कल पेश एक रिपोर्ट के मुताबिक, विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं के कारण 117 घर, चार पुल, और एक स्कूल नष्ट हो गया है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि हाल में मानसून से जुड़ी प्राकृतिक घटनाओं में कम से कम 90 लोगों की मौत हो गयी है। संसद में रिपोर्ट पेश करते हुए उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री बाम देव गौतम ने बताया कि भूस्खलन के कारण सबसे अधिक लोगों की मौत और संपत्ति का नुकसान तपलेजंग और कास्की जिलों में हुआ है।

error: Content is protected !!