अज्ञात लोगों के एक समूह ने ट्रेन में एक परिवार पर किया हमला, सीट करनी पड़ी खाली

लखनऊ।मुजफ्फरनगर के बावली गांव के पास दिल्ली-हरिद्वार यात्री ट्रेन में सवार 12 अज्ञात लोगों के एक समूह ने तीन व्यक्तियों के एक परिवार पर कथित तौर पर हमला कर उन्हें अपनी सीटें खाली करने को मजबूर कर दिया।
परिवार द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत के मुताबिक, रविवार को ट्रेन में आरोपी समूह ने सीट को लेकर उन पर हमला कर दिया जिसके बाद परिवार  को बावली रेलवे स्टेशन पर उतरना पड़ा।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित लोग थाना भवन से लोनी जा रहे थे।सरकारी रेलवे पुलिस बरौत के एसएचओ सुखपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!