वोडाफोन नेटवर्क पर जब बिग बी को हुई परेशानी तो ट्वीट में लिखा…


नई दिल्ली।
 बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने अपने वोडाफोन मोबाइल कनेक्शन पर मंगलवार को सेवा का मुद्दा उठाया तो महज आधे घंटे में उसका समाधान कर दिया गया।

बच्चन ने मंगलवार शाम 7:16 बजे ट्वीट किया, ‘वोडाफोन हमारे सामने एक समस्या है। सभी भेजे गए संदेश विफल हुए। एसएमएस मिल रहे हैं, लेकिन जा नहीं रहे।’ आधे घंटे बाद बिग बी ने ट्वीट किया, ‘वोडाफोन की समस्या हल हुई। धन्यवाद। अब सभी एसएमएस जा रहे हैं।’

इस मामले पर वोडाफोन से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। उल्लेखनीय है कि ट्विटर पर अमिताभ बच्चन के 2.47 करोड़ फॉलोअर हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद बच्चन दूसरे पायदान पर है। मोदी के फॉलोअर की संख्या 2.68 करोड़ है।

 

error: Content is protected !!