CAA : बरेली में 1000 से अधिक फोन सर्विलांस पर, See detail

bareilly news,

बरेली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में भड़की हिंसा के बाद पुलिस, प्रशासन और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। बरेली में हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से निपट गया, लेकिन सतर्कता बनी हुई है। बरेली में 1000 से अधिक लोगों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं। मोबाइल मैसेज यानि एसएमएस और व्हाट्सअप मैसेज पर पुलिस कड़ी नजर बनी हुई है। किसी भी तरह का भडकाऊ मैसेज भेजने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि शुक्रवार को भड़काऊ मैसेज भेजने वाले रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के दो छात्रों को कैंपस से बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी की जा रही है। सोशल मीडिया पर किसी भी घटना की अंफवाह आग की तरह फैलती है। डीएम और एसएसपी ने लोगों से सोशल मीडिया का समझदारी से इस्तेमाल करने की अपील की है। अफसरों ने कहा है कि लोग किसी बहकावे में न आएं न ही किसी सूचना पर तुरंत भरोसा करें। सोशल मीडिया गड़बड़ी या शहर का माहौल खराब करने का जरिया न बने इसके लिए पुलिस-प्रशासन कड़ी निगरानी कर रहा है।

error: Content is protected !!