दुनिया की सबसे बड़ी दूरबीन, डिश का आकार 30 फुटबॉल मैदान जैसा

telescope  बीजिंग। चीन अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए गुईझोउ प्रांत में बनायी जा रही दुनिया की सबसे बड़ी रेडियो दूरबीन से अपने सुपरकंप्यूटर स्काईआई-एक को जोड़ेगा। इससे प्रति सेकेंड क्वाड्रीलियन कंप्यूटिंग ऑपरेशन संभव हो सकेगा।

आधिकारिक मीडिया की खबरों के मुताबिक, दूरबीन के डिश का आकार 30 फुटबॉल मैदान जैसा है और गुईझोउ के पहाड़ पर इसे लगाया जा रहा है।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक 2016 में जब इसका निर्माण पूरा हो जाएगा तब 500 मीटर का एपरेचर गोलाकार दूरबीन (फास्ट) दुनिया की सबसे बड़ी दूरबीन हो जाएगी।

telescope4फिलहाल, प्यूर्तो रिको की अरीसिबो वेधशाला सबसे बड़ी है जिसका व्यास 300 मीटर है। उम्मीद है कि दूरबीन के जरिए अरबों प्रकाश वर्ष दूर रेडियो संकेतों को पकड़ा जा सकेगा। इसके निर्माण से अंतरिक्ष के अन्वेषण में चीन की क्षमता का विस्तार होगा।

एजेन्सी

 

error: Content is protected !!