बरेली में कोरोना वायरस : कौशाम्बी से लौटा बस चालक निकला पॉजिटिव, रोडवेज और संजयनगर में हड़कंप

बरेली। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के  बरेली डिपो के एक बस चालक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह संजय नगर की तीनमूर्ति कोठी के पास रहता है। जांच रिपोर्ट आने के बाद परिवहन निगम के विभिन्न कार्यालयों के साथ ही संजयनगर में भी हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बस चालक को रेलवे के मंडल अस्पताल में भर्ती कराया है।

पता चला है कि सैंपल लिये जाने से एक दिन पहले तक चालक ने ड्यूटी की थी। वह आखरी बार बस को लेकर कौशांबी गया था।

बरेली जिले में एक दिन पहले बुधवार को कोरोना वायरस का कहर बरपा था। इस दिन जिले में रिकॉर्ड 48 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। इसके अलावा संक्रमण से शहर के गंगापुर चौराहा पर रहने वाले एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

error: Content is protected !!