मुजफ्फरनगर में 12वीं की छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म

gang rapeमुजफ्फरनगर। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा को कथित तौर पर अगवा कर दो युवकों ने उसके साथ सिविल लाइन एरिया में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि कल पीड़िता की मां ने एक शिकायत में दो युवकों राहुल और शिवम पर उनकी बेटी को कॉलेज से अगवा करने का आरोप लगाया था।

पुलिस के मुताबिक शिवम घर के बाहर निगरानी के लिए खड़ा रहा और राहुल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है और दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों को पकड़ने का प्रयास जारी है।

 

एजेन्सी

 

error: Content is protected !!