नौसेना में आईटी हार्डवेयर घोटाला : दिल्ली समेत चार राज्यों के 26 ठिकानों पर सीबीआई का छापा

नई दिल्ली। (CBI raids in Navy’s IT hardware scam) भारतीय नौसेना कीपश्चिमी कमान में आईटी हार्डवेयर की आपूर्ति के नाम पर कथित रूप से 6.76 करोड़ रुपये के नकली बिल बनाने के मामले में  केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने नौसेना के 4 अधिकारियों समेत 14 अन्य के खिलाफ छापेमारी की है। दिल्ली, मुंबई, कर्नाटक और गुजरात के अलग-अलग 26 ठिकानों पर ये छापे मारे गए हैं। इस दौरान सीबीआइ को मामले से जुड़े दस्तावेज (Documents) और 10 लाख रुपये नकद बरामद हुए। 

नौसेना के चारों अधिकारियों- कैप्टन अतुल कुलकर्णी, कमांडर मंदार गोडबोले, आरपी शर्मा और पेटीएम (एफएंडए) ऑफिसर कुलदीप सिंह बघेल पर धोखा देने और  सार्वजनिक धन की उगाही करने के लिए अपने आधिकारिक पद के दुरुपयोग करने का आरोप है। 

सीबीआइ द्वारा दर्जी की गई प्राथमिकी के अनुसार सूचना प्रौद्योगिकी और नेटवर्किंग से संबंधित हार्डवेयर की आपूर्ति के लिए मुंबई में पश्चिमी नौसेना कमान में 2016 में जनवरी और मार्च के बीच बिलों को बनाया गया था।

गौरतलब है कि इसी साल फरवरी में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में 11 नौसैनिकों को गिरफ्तार किया गया था। इनके साथ दो नागरिकों को भी पकड़ा गया था। ये लोग सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों को नौसेना से संबंधित संवेदनशील सूचनाएं लीक करते थे। पाकिस्तान के एजेंटों ने इन्हें हनी ट्रैप में फंसा रखा था। नौसेना के सूत्रों ने बताया कि जासूसी मामले में अभी तक 11 नौसैनिकों और दो आम नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। संदिग्ध लोगों के साथ संपर्क रखने वाले कई नौसैनिकों के सोशल मीडिया प्रोफाइल को खंगाला जा रहा है।

error: Content is protected !!