good news : रेलवे ने की पे-ऑन-डिलिवरी की शुरुआत,अब आपके घर आएगा रेल टिकट

नई दिल्ली । रेल यात्रियों के लिए आईआरसीटीसी ने रेल टिकटों को घर पर पहुंचाने की व्यवस्था शुरू की है जिसमें यात्री नकदी समेत अन्य किसी भी तरीके से भुगतान कर सकते हैं।
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉपरेरेशन ने ग्राहक सेवा का विस्तार करते हुए टिकट मिलने पर भुगतान की सेवा शुरू की है जिसमें यात्री ऑनलाइट ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं और टिकट मिलने पर पैसा दे सकते हैं। आईआरसीटीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आईआरसीटीसी ने अपनी वेबसाइट और मोबाइल एप्प के जरिये पे-ऑन-डिलिवरी (पीओडी) की शुरुआत की है।

error: Content is protected !!