राहुल गांधी ने अमेठी से मानी हार, स्मृति ईरानी को दी बधाई

नई दिल्‍ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेठी लोकसभा क्षेत्र में अपनी हार स्वीकार करते हुए भाजपा उम्मीदवार व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को बधाई दी है। हालांकि राहुल की अध्‍यक्षता में लड़े गए इस पहले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पिछली बार से कुछ बेहतर करती नजर आ रही है लेकिन इसके बावजूद वह 100 सीटों से भी कम पर सिमटती दिख रही है। राहुल गांधी को उत्‍तर प्रदेश की अमेठी सीट पर भाजपा की स्‍मृति ईरानी ने कड़ी टक्‍कर दी और दोनों के बीच मतों का अंतर काफी बढ़ गया है। ऐसे में राहुल गांधी ने स्‍मृति ईरानी को बधाई दी है।

error: Content is protected !!