उत्तर प्रदेश: रविवार का लॉकडाउन भी खत्म, कंटेनमेंट जोन छोड़कर खुलेंग होटल-रेस्टोरेंट

प्रेमिका, नैनीताल, गुरुग्राम, मिला बरेली के युवक का कंकाल, #BareillyCrime, #Crime

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रविवार को होने वाली बाजारों की प्रदेशव्यापी बंदी (लॉकडाउन) को भी खत्म कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इसके स्थान पर अब बाजारों की साप्ताहिक बंदी पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप रहेगी। कंटेनमेंट जोन को छोड़कर अन्य स्थानों पर सभी होटल-रेस्टोरेंट का संचालन किया जा सकेगा। हालांकि कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षा के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित करना होगा।

लोकभवन में  मंगलावर को हुई एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही आर्थिक गतिविधियों को तेजी से बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि “दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी” के प्रति लोगों को विशेष रूप से जागरूक करते हुए आर्थिक गतिविधियां संचालित कराई जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्साकर्मियों को मेडिकल संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए सभी प्रबंध किए जाएं। एसजीपीजीआई, केजीएमयू और डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा 1,000 आईसीयू बेड्स तैयार किए जाएं। कंटेनमेंट जोन में सभी लोगों का कोविड-19 टेस्ट सुनिश्चित किया

मुख्यमंत्री ने तहसील दिवस तथा थाना दिवस कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी और तहसीलदार अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराएं। तहसी और थाना दिवस की सफलता के लिए आवश्यक है कि जन समस्याओं का समयबद्ध ढंग से गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा है कि सभी विभागाध्यक्ष और कार्यालयाध्यक्ष कार्मिकों की उपस्थिति का नियमित निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण करें। 

error: Content is protected !!