The Voice of Bareilly since 2010

रॉयल एनफील्ड पेश करेेगी चार दमदार बाइक्स

नई दिल्ली। रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) रेट्रो क्लासिक बाइक्स के मामले में भारत में सबसे लोकप्रिय ब्रैंड है। अपनी एइस लोकप्रियता को भुनाने के लिए कंपनी कई नए मॉडल भारतीय बाजार में उतारने वाली है।

आने वाली हैं ये बाइक्स

क्लासिक 350 :350cc सेगमेंट में यह कंपनी की यह सबसे लोकप्रिय बाइक है। अब कंपनी इस बाइक का न्यू जेनेरेशन मॉडल लॉन्च करने जा रही है। यह कंपनी की सबसे बहुप्रतीक्षित लॉन्च है। कंपनी इसे अगले साल लॉन्च करेगी।

इंटरसेप्टर 350 : रॉयल एनफील्ड अपनी इस पॉप्युलर बाइक को अब 350cc इंजन के साथ भी लॉन्च करने जा रही है। हाल ही में इस बाइक के टेस्ट म्यूल की तस्वीर भी सामने आई थी। मिड साइज सेगमेंट में यह बाइक कंपनी की उपस्थिति को और मजबूत करेगा।

650 क्रूजर : यह कंपनी की बहुप्रतीक्षित बाइक्स में से एक है। दमदार बाइक्स के शौकीनों को इसके लिए कुछ इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि कंपनी इसे 2021 में ही लॉन्च कर देगी। यह बाइक लॉन्ग व्हील बेस के साथ आएगी जो इसे धांसू लुक देते हैं।

अपडेटेड रॉयल एनफील्ड हिमालयन : रॉयल एनफील्ड हिमालयन को कंपनी अपडेट करने जा रही है। यह बाइक न्यू ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम के साथ आएगी जिसका इस्तेमाल कंपानी RE Meteor 350 में कर चुकी है।

error: Content is protected !!