Business

स्मार्टवॉच Oppo Watch 2 लॉन्च, मिलेगा 16 दिन का बैटरी बैकअप

नई दिल्ली। बहुराष्ट्रीय टेक कंपनी ओप्पो (Oppo) ने स्मार्टवॉच OppoWatch के अपग्रेडेड वर्जन Oppo Watch 2 को लॉन्च कर दिया है। फिलहाल चीन में लॉन्च की गई इस स्मार्टवॉच में eSIM के साथ वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी गई है। इसके साथ ही क्वालकॉम का Snapdragon Wear 4100 प्रोसेसर और दमदार बैटरी का सपोर्ट मिलेगा। फिलहाल कंपनी की ओर से Oppo Watch 2 की भारत में लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

स्पेसिफिकेशन : Oppo Watch 2 स्मार्टवॉच ColorOS Watch 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करती है। यह स्मार्टवॉच 42mm और 46mm डायल साइज में उपलब्ध है। इसमें स्मार्टवॉच में एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही स्क्रीन की सुरक्षा के लिए 3D ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Oppo Watch 2 स्मार्टवॉच में क्वालकॉम का Snapdragon Wear 4100 प्रोसेसर दिया है। इसके साथ ही स्मार्टवॉच में 1GB रैम और 8GB स्टोरेज मिलेगी।

अन्य फीचर्स : Oppo Watch 2 स्मार्टवॉच हार्ट-रेट और ब्लड में ऑक्सीजन लेवल मॉनिटर करने में सक्षम है। इस स्मार्टवॉच में 100 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसके अलावा स्मार्टवॉच में स्लीप और स्ट्रेस मॉनिटर करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही इसमें दमदार बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में 16 दिन का बैकअप देती है।

कीमत : Oppo Watch 2 स्मार्टवॉच के 42mm (वाई-फाई वेरिएंट) की कीमत 1,299 चीनी युआन यानी करीब 14,900 रुपये है। इसके ई-सिम सपोर्ट वाले मॉडल की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 17,200 रुपये) रखी गई है। इसका 46mm डायल साइज वेरिएंट 1999 चीनी युआन (करीब 22,999 रुपये) की कीमत पर उपलब्ध है।

Oppo Watch पिछले साल की गई थी लॉन्च

स्मार्टफोन उत्पादक कंपनी Oppo ने Oppo Watch को पिछले साल ग्लोबली लॉन्च किया था। इस स्मार्टवॉच की कीमत प्रीमियम रेंज में है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ओप्पो वॉच में 1.91 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है। साथ ही इसमें बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon Wear 3100 चिपसेट दी गई है। इस स्मार्टवॉच में 1GB रैम और 8GB की स्टोरेज क्षमता दी गई है।

gajendra tripathi

Recent Posts

प्रेरक के रूप में दिखे राज्यमंत्री, सिविल डिफेन्स वार्डन्स और होमगार्डों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बरेली@BareillyLive. होमगार्ड्स और नागरिक सुरक्षा के राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति बुधवार को बरेली दौरे पर थे।…

9 hours ago

स्व शिव दयाल चौरसिया जी की पुण्यतिथि पर सपा कार्यालय में हुई विचार गोष्ठी

Bareillylive :मिशन कंपाउंड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव…

14 hours ago

श्री अगस्त्य मुनि आश्रम के 178 वें वार्षिकोत्सव का सुंदर काण्ड पाठ के साथ समापन

Bareillylive :श्री अगस्त्य मुनि महाराज़ के 178वें वार्षिकोत्सव का मंगलवार को कमेटी द्वारा सुन्दर काण्ड…

14 hours ago

शुभेच्छु मिलन कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां

Bareillylive : भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व वित्तमंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी…

15 hours ago

कांग्रेस पार्टी ने धरना देकर महंगाई, भ्रष्टाचार एवं कानून व्यवस्था को लेकर जताया रोष

Bareillylive : उत्तर प्रदेश में चरमराई कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेसियों की ओर से सेठ…

15 hours ago

पिथौरागढ़ में होने वाले फारवर्ड एरिया टूर कम ट्रैक कैंप के लिए एनसीसी कैडेट्स रवाना

Bareillylive : एनसीसी ग्रुप, बरेली की विभिन्न यूनिटों के कुल 20 एनसीसी कैडेट आज दिनांक…

15 hours ago