आंध्र सरकार तीन विश्वविद्यालयों में पढाएगी जापानी भाषा

japanese languageहैदराबाद, 29 जुलाई। आंध्र प्रदेश में निवेश और राज्य की राजधानी के विकास कार्यों में जापान सरकार की एजेंसियों और निजी कंपनियों की भूमिका के बीच राज्य सरकारी भी अपने तीन प्रमुख विश्वविद्यालयों में जापानी भाषा पाठ्यक्रम शुरू करने जा रही है।

राज्य सरकार ने राज्य के तीन प्राचीन और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों – विशाखापत्तनम के आंध्र विश्वविद्यालय, गुंटूर के आचार्य नागार्जुन विश्वविद्यालय और तिरूपति के श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय में जापानी भाषा पाठ्क्रम शुरू करने फैसला किया है।

आंध्र प्रदेश सरकार में सलाहकार (संचार) पराकला प्रभाकर ने  बताया, ‘‘इससे छात्रों को नौकरियां मिलेंगी, इसी कारण जापानी निवेशक अमरावती  में निर्माण के साथ विनिर्माण और बुनियादी ढांचा के क्षेत्र में निवेश में रूचि दिखा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए जापानी कंपनियों के साथ काम करने  के लिए जापानी भाषा, जापानी दुभाषियों, तेलुगू से जापानी या अंग्रेजी से जापानी में दक्ष लोगों की जरूरत होगी। निकट भविष्य में जापानी भाषा की बहुत मांग बढ़ेगी।’’

 

एजेन्सी

error: Content is protected !!