जया को गोद में उठाकर अमिताभ ने गाया-जिसकी बीवी छोटी…,जानिये क्यों ?

सुपरहिट फिल्म लावारिस 22 मई 1981 को रिलीज हुई थी। आज इस फिल्म को सभी #36YearsOfLaawaris से याद कर रहे हैं।लावारिस अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्मों में से है। फिल्म के हीरो अमिताभ बच्चन ने इसे अपने तरीके से याद किया है।अमिताभ बच्चन ने फिल्म की कोई तस्वीर नहीं डाली बल्क‍ि उन्होंने जया के साथ अपनी एक तस्वीर ट्वीट की है। इसमें अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया को भरी महफिल में गोद में उठाए नजर आ रहे हैं।उन्होंने यादें ताजा करते हुए लिखा कि इस तरह जया को गोद में लेकर उन्होंने गाना मेरे अंगने में… जिसकी बीवी छोटी का हिस्सा गाया था।
इस फोटो को गौर से देखेंगे, तो पता लगेगा कि माइक को जया बच्चन ने पकड़ा हुआ है और अमिताभ बच्चन गाना गा रहे हैं। इन दोनों के प्यार को देख महफिल के सारे लोग लुत्फ उठा रहे हैं और गाने को एंजॉय कर रहे हैं।

वहीं अमिताभ बच्चन के एक फैन क्लब अकाउंट ने भी ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है…

https://twitter.com/Thekkapoor/status/866343020165255168

बता दें कि इस फिल्म के डायलॉग्स कादर खान ने लिखे थे।वहीं कल्याण जी–आनन्द जी के गानों ने तो आज भी लोगों के बीच अपनी जगह बनाई हुई है और ये रीमिक्स भी होते रहते हैं।

फिर साथ आ सकते हैं जया-अमिताभ
ऐसी खबरें हैं कि शुजीत सरकार की नई फिल्म में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन साथ दिखाई दे सकते हैं।

 

error: Content is protected !!