फिल्‍म ‘जॉली एलएलबी 2’ से ‘बावरा मन’ सबसे पसंदीदा गाना :अक्षय कुमार

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी की आगामी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ का दूसरा गाना ‘बावरा मन’ रिलीज हो चुका है। इस गाने में अक्षय और हुमा की जबरदस्त केमिस्‍ट्री देखने को मिली है। इस गाने के बोल जुनैद वासी ने लिखे हैं। गाने के सिंगर जुबीन नोटियाल और निती मौहन हैं।

इस गाने में हुमा कुरैशी और अक्षय कुमार के बीच दिखाई गई बातचीत काफी दिलचस्प है। गाने की शूटिंग लखनऊ के अंबेडकर पार्क और रेजीडेंसी में की गई है।
कुल मिलाकर यह रोमांटिक गाना है। इस गाने के लिरिक्स और इसकी पिक्चराइजेशन दोनों ही बेहद खूबसूरत हैं। इससे पहले ‘जॉली एलएलबी 2’ का गाना ‘गो पागल’ रिलीज हुआ था, जो होली थीम पर तैयार किया गया है। अक्षय कुमार ने इसे ट्विटर पर शेयर किया। अक्षय ने ट्वीट किया, ‘जॉली एलएलबी 2’ से ‘बावरा मन’ सबसे पसंदीदा गाना है। यह फिल्म 10 फरवरी 2017 को रिलीज होगी।

error: Content is protected !!