A Sweet for Every Occasion: खिली खिली रस से भरी मीठी बूंदी

राजस्थानी नुक्ती : मोती जैसे दाने वाली खिली खिली रस से भरी मीठी बूंदी

मीठी बूंदी या कह लीजिये रसीली बूंदी भारत में एक बहुत ही लोकप्रिय मिठाई है। यह उन मीठे व्यंजनों या खाद्य पदार्थों में से एक है जो भारतीय अपने अनुष्ठानों और यहां तक ​​कि दैनिक पूजा के दौरान अपने देवताओं को परोसते हैं…..

घर पर बनी बूंदी के लिए थोड़ी मेहनत और तरकीब की आवश्यकता होती है। इस रेसिपी का मुख्य भाग एकदम सही गोल आकार की मोती जैसे दाने वाली खिली खिली बूंदी बनाना है। चिंता न करें, मैं आपको प्रत्येक तरकीब बताऊंगी ताकि आपको कोई समस्या न हो इसलिए कृपया मेरे निर्देशों को ध्यान से पढ़ें….

सामग्री –

1 कप बेसन

1/2 कप दूध

1 कप घी

1 कप चीनी

केसर

2 चम्मच काजू

1 चम्मच बारीक कटा पिस्ता

1 गुलाब की पत्तियाँ

1 चम्मच गुलाब जल

रेसिपी – बेसन और दूध मिला कर घोल बनाये और गरम घी में झारे से बूंदी बना ले। चीनी में 1 कप पानी डाल कर 1 तार की चासनी बनाये और केसर मिला दे। बूंदी, काजू ,पिस्ता ,गुलाब जल और गुलाब के पत्ते चासनी में डाल के 3 घंटे रखे। थोडा ड्राई होने दे। रसीली मिठी बूंदी तैयार।

error: Content is protected !!