Mony Mint : दुनिया का सबसे छोटा स्मार्टफोन लॉन्च, बिना नेटवर्क के कर सकेंगे कॉल

नई दिल्ली। चीन की ओरिजिनल इक्विप्मेन्ट मैन्युफैक्चरर (OEM) कंपनी Mony ने Mony Mint नाम का एक स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह इतना हल्का और छोटा है कि इसे 4G नेटवर्क से चलने वाला दुनिया का सबसे छोटा स्मार्टफोन कहा जा रहा है।

Mony Mint का पतला डिजाइन इसे देखने में काफी सुंदर बनाता है। Mony Mint का टच डिस्प्ले 3-इंच का है जो एक पाम फोन से भी 0.3-इंच कम है। फोन के साइड में केवल वॉल्यूम और पावर के बटन और एक USB-C पोर्ट है।  

स्टोरेज के फीचर : इसमें 3GB RAM और 64GB का इंटर्नल स्टोरेज है। साथ ही, इसका यह इंटर्नल स्टोरेज एक SD कार्ड स्लॉट की मदद से 164GB तक बढ़ाया जा सकता है। Mony Mint में कुछ एप्स पहले से इंस्टॉल्ड होंगे और यह एक डुअल सिम वाला स्मार्टफोन है।

बैटरी व अन्य फीचर्स : 1250mAh की बैटरी के साथ यह फोन फुल बैटरी पर 72 घंटों यानी लगभग 3 दिनों तक चल सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 9 पर चलेगा। 

इसमें ये है खास : Mony Mint कई सारे वायरलेस नेटवर्क्स के साथ काम कर सकेगा जो इसका सबसे खास फीचर है। इस फीचर की मदद से यूजर उन जगहों पर भी वायरलेस कॉल्स कर पाएगा जहां नेटवर्क की दिक्कत हो या जहां नेटवर्क न आता हो।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

5 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

6 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

6 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

7 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

8 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

8 hours ago