छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशन बंद

DMRC,छात्र प्रदर्शन,student demonstrations,मेट्रो,Metro,

नई दिल्ली। छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। DMRC की ओर से जारी ट्वीट में कहा गया है कि जामिया मिलिया इस्लामिया मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों के अंदर जाने और बाहर निकालने पर पाबंदी लगा दी गई है। इस स्टेशन पर कोई भी मेट्रो ट्रेन अगले आदेश तक नहीं रूकेगी।इसके अलावा पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन को भी बंद कर दिया गया है। इन तीनों स्टेशनों पर अगले आदेश तक ट्रेनें नहीं टहरेंगी।
उधर, दिल्ली मध्य के पुलिस उपायुक्त मनदीप सिंह रंधावा ने सोमवार को कहा कि जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिस के बीच रविवार को हुए संघर्ष में 30 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान लगभग 100 निजी वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान 39 प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच अपराध शाखा को सौंप दी गई है।

error: Content is protected !!