May 14, 2024

The Voice of Bareilly

Akhilesh Yadav in Bareilly: बरेली में भाजपा पर जमकर बरसे अखिलेश,सभा में उमड़ा जनसैलाब

Akhilesh Yadav in Bareilly,#Akhilesh_Yadav,#Bareilly,#UP_News ,#Bareilly_News ,#uttar_pradesh_news ,#latest_news, #Lok_Sabha_Elections,#Lok_Sabha_Elections2024 ,#बरेली ,#भाजपा,समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ,

बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज रविवार को INDI Alliance प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन के समर्थन में सभा की। अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने भाजपा में चल रही फूट को लेकर भी चर्चा की और कहा कि वह एक दूसरे को सुर्मा लगाने का काम कर रहे हैं। बरेली का सुर्मा यूही मशहूर नहीं हैं।

अखिलेश ने बरेलीवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की जनता सब जान चुकी है। दो चरणों में हुए मतदान के जरिये वह अपना जवाब भी दे चुकी है।उन्होनें कहा कि वह संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। भाजपा संविधान को बदलना चाहती है। अब भाजपा की फिल्मी कहानी फ्लॉप हो चुकी है। जनता झूठे वादे और कहानी सुन कर सब समझ चुकी है।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव आने वाली पीढ़ी का भी है। यह चुनाव संविधान बचाने का है, लोकतंत्र बचाने का है। यह चुनाव लोकतंत्र संविधान मंथन का भी है। हम लोग संविधान को बचाना चाहते हैं।

बिना नाम लिए पीएम मोदी को भी अखिलेश ने निशाने पर लिया

अखिलेश ने कहा कि लखनऊ वाले बहुत बार आए होंगे आसपास सुना है दिल्ली वाले आए थे, केवल एक किलोमीटर में घूमकर चले गए।

मंच पर बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि उनकी फिल्म कहानी फ्लॉप हो चुकी है। अब कोई उनकी झूठी कहानी सुनना नही चाहता है। लोकसभा चुनाव में जनता इस बार भाजपा को सौ फीसदी सीटे लाकर सुर्मा लगाकर विदा करने का काम करेगी। यह चुनाव भावी पीढ़ी का चुनाव है। भाजपा से संविधान बचाने का चुनाव है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने तीन काले क़ानून लागू करने का काम किया था। किसानों को रोकने के लिए सीसीरोड और सड़को पर कीले लगाई गईं। लेकिन किसानों के आगे सरकार को झुकना पड़ा था। किसानों की दोगुनी आए केवल चुनावी फलसफा था। 16 लाख करोड़ बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया। उनकी सरकार गरीब किसानों का कर्ज माफ करेगी।

अखिलेश यादव ने पेपर लीक का मुद्दा भी उठाया

सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया। परीक्षा कराने के बाद उसका पर्चा आउट करा कर कैंसल करा दिया। अग्निवीर में नौकरी देकर युवाओं के साथ धोखा किया। हमारी सरकार आएगी तो फिरी में आटा ही नहीं डाटा भी देगी। हमारी सरकार ने लैपटाप बाटे, भाजपा ने नकल कर टैबलेट बाटने काम किया