विधानसभा चुनाव : प्रतिबंधों में ढील, कुछ शर्तों के साथ रैली और घर-घर जाकर प्रचार की छूट

चुनाव आयोग

नयी दिल्लीः (Election Commission Guidelines) उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध को लेकर चुनाव आयोग की सोमवार को बैठक हुई। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से मुलाकात के बाद रैलियों पर प्रतिबंध के संबंध में फैसला लिया। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की घटती संख्या को देखते हुए चुनाव आयोग  ने राजनीतिक दलों को चुनाव प्रचार को लेकर लगाए गए प्रतिबंधों में ढील देने का फैसला किया है।

इस फैसले के मुताबिक 11 फरवरी तक चुनावी रैलियों पर प्रतिबंध लगा रहेगा। हालांकि अब 1000 लोग चुनावी रैलियों में शामिल हो सकेंगे। वहीं इनडोर सभाओं में 500 लोगों के बैठने की अनुमति होग। जबकि डोर टु डोर कैंपेन में 20 लोग जा सकेंगे।

इससे पहले कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चुनाव आयोग ने पांचों राज्यों में 22 जनवरी तक रैलियों और रोड शो पर रोक लगाई थी। हालांकि फिर इसे बढ़ा कर 31 जनवरी कर दिया गया था।

error: Content is protected !!