BCCI ने सुरक्षा के मद्देनज़र आईपीएल 2025 को स्‍थगित करने की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सुरक्षा के मद्देनज़र आईपीएल 2025 को स्‍थगित करने की घोषणा की।भारत पर पाकिस्तान से हुए हमले के कारण BCCI ने IPL रोक दिया गया है। लीग स्टेज के बचे हुए 12 मैच अभी नहीं होंगे। टूर्नामेंट का फाइनल 25 मई को होना था।

आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने गुरुवार रात बताया था कि मौजूदा स्थिति में आईपीएल का 18वां सत्र जारी रहेगा, लेकिन अब बोर्ड में इसे स्थगित करने का फैसला किया है। आईपीएल 2025 का सत्र अपने अंतिम पड़ाव पर चल रहा था और इसमें फाइनल सहित कुल 16 मुकाबले खेले जाने शेष थे। आईपीएल 2025 सत्र का फाइनल मुकाबला 25 मई को कोलकाता में खेला जाना था, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए इस अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को भारत और पाकिस्‍तान के बीच बढ़ रहे तनाव के कारण आईपीएल 2025 को स्‍थगित करने का फैसला लिया है। बीसीसीआई ने केंद्र सरकार से भी इस मामले पर बातचीत की और फिर यह अहम फैसला लिया।

error: Content is protected !!