दिल्ली की गाजीपुर फूल मंडी में लावारिस बैग में मिला बम, कंट्रोल ब्लास्ट के साथ किया डिफ्यूज

बम

नयी दिल्लीः पूर्वी दिल्ली की गाजीपुर फूल मंडी में एक लावारिस बैग की सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस तुरंत हरकत में आ गयी। बम निरोधक दस्ता तुरंत मौके पर पहुंचा। दिल्ली के पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने बताया कि बैग से आईईडी (इम्‍प्रोवाइज्‍ड एक्‍सप्‍लोसिव डिवाइस) बरामद किया गया है। इससे पहले दमकल की गाड़ियों को भी मौके पर भेज दिया गया था। बीडीएस-एनएसजी ने आईईडी को गड्डे में डालकर न्यूट्रलाइज्ड कर दिया।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, बैग के अंदर विस्फोटक और आईईडी लगाया गया था जिसको गाजीपुर सब्जी मंडी के पास ही एक खाली मैदान में गड्ढा खोदकर कंट्रोल ब्लास्ट के द्वारा डिफ्यूज कर दिया गया। जब इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया तो उस जगह को पूरी तरह कॉर्डन ऑफ किया गया था। बैग से जो संदिग्‍ध चीज बरामद हुई, उसे सब्जी मंडी के अंदर एक खुले मैदान में 8 फ़ीट गहरे गड्ढे के अंदर दफना दिया गया। 

error: Content is protected !!