नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास के निकट प्रदर्शन किया। उन्होंने युवा छात्रों पर हुए कथित अत्याचारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। वहीं, पुलिस ने नारेबाजी कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गए।राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं ने अपने हाथ को नायलॉन की रस्सियों से बांधकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग की है।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “हम कल छात्रों के खिलाफ हुई बर्बरताओं का जवाब मांगने प्रधानमंत्री मोदी के घर तक मार्च निकालकर आए हैं। सरकार न तो जवाबदेही लेना चाहती है और न ही संसद में इस मुद्दे पर बहस करना चाहती है।” उन्होंने पीएम और गृह मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की और कहा कि सरकार भारत के युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रही है।
वहीं, पुलिस नारेबाजी कर रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले रही है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सरकार छात्रों की समस्याओं पर कोई जवाबदेही नहीं ले रही है और संसद में चर्चा से बच रही है। इस प्रदर्शन के जरिए विपक्ष ने केंद्र सरकार पर युवाओं के भविष्य को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।










Leave a Reply