आतंकी हमले का खतरा: J&K प्रशासन की अमरनाथ यात्रा समय से पहले खत्म करने की सलाह

अमरनाथ यात्रा,Terrorist,Jammu and Kashmir,Amarnath Yatra,आतंकवादी

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर प्रशासन ने आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर अमरनाथ यात्रा को समयसे पहले खत्म करने को कहा है। बताया जा रहा है कि यात्रा के रास्ते में एक स्नाइपर गन बरामद हुई है।

सूत्रों का कहना है कि जैश-ए-मोहम्मद कश्मीर में आतंकी हमले की कोशिश में है। सूत्रों के मुताबिक कश्मीर में जैश के पांच आतंकवादी घुसे हैं।

सूत्रों के मुताबिक अमरनाथ यात्रा के रास्ते में शेषनाग के पास क्लेमोर माइन बरामद हुई। बताया जा रहा है कि यह क्लेमोर माइन पाकिस्तान में बनी है। सूत्रों का यह भी कहना है कि पहली बार जम्मू कश्मीर में क्लेमोर माइन बरामद हुई है।
श्रद्धालुओं के अनुसार, कश्मीर में समुद्र तल से 3,888 मीटर ऊपर स्थित अमरनाथ गुफा में बर्फ की विशाल संरचना बनती है जो भगवान शिव की पौराणिक शक्तियों की प्रतीक है। इस साल 17 जुलाई को शुरू हुई 45 दिवसीय अमरनाथ यात्रा का समापन 15 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के साथ होगा।

error: Content is protected !!