बिहार चुनाव 2020 : हर वर्ग ने NDA के मूल मंत्र पर जताया भरोसा : पीएम मोदी

Bihar Elections,Bihar Elections, PM Modi,Narendra Modi,

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात को कहा है कि वे बिहार के हर वर्ग ने एनडीए के मूल मंत्र पर भरोसा जताया है। पीएम मोदी ने लिखा, ”बिहार के गांव-गरीब, किसान-श्रमिक, व्यापारी-दुकानदार, हर वर्ग ने NDA के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूल मंत्र पर भरोसा जताया है। मैं बिहार के हर नागरिक को फिर आश्वस्त करता हूं कि हर व्यक्ति, हर क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए हम पूरे समर्पण से निरंतर काम करते रहेंगे।”

error: Content is protected !!