बिना पंख के उड़ी अफवाह- PM के सम्मान में खड़े रहें, मोदी ने tweet कर बताया खुराफात-जानिये क्या कहा?

fight against corona virus, coronavirus,कोरोना वायरस से जंग , कोरोना वायरस, covid-19, pm modi,

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस से जंग के बीच खुराफाती अफवाहें फैलाने से वाज नहीं आ रहे हैं। आज दोपहर से एक अफवाह बहुत तेजी से फैली कि आगामी रविवार 12 अप्रैल को समूचे देशवासी प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में 5 मिनट खड़े रहकर सम्मान प्रकट करें। यह अफवाह बिना पंखों के तेजी से उड़ने लगी। दावानल की तरह फैलती हुई यह अफवाह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक भी पहुंच गयी। उन्होंने तत्काल ट्वीट कर इसे कोरी अफवाह बताते हुए इसे मोदी को विवादों में घसीटने की खुराफात करार दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट करते हुए ट्वीट किया है कि ‘‘मेरे ध्यान में लाया गया है कि कुछ लोग यह मुहिम चला रहे हैं कि 5 मिनट खड़े रहकर मोदी को सम्मानित किया जाए। पहली नजर में तो यह मोदी को विवादों में घसीटने की कोई खुराफात लगती है।’’

प्रधानमंत्री ने दूसरा ट्वीट किया है कि ‘‘हो सकता है कि यह किसी की सदिच्छा हो, तो भी मेरा आग्रह है कि यदि सचमुच में आपके मन में इतना प्यार है और मोदी को सम्मानित ही करना है तो एक गरीब परिवार की जिम्मेदारी कम से कम तब तक उठाइए, जब तक कोरोना वायरस का संकट है। मेरे लिए इससे बड़ा सम्मान कोई हो ही नहीं सकता।’’

error: Content is protected !!