लखनऊ:PM मोदी ने किया अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण

आज अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती है। प्रखर वक्ता, युगदृष्टा, अभिजात देशभक्त एवं अद्भुत शब्द शिल्पी भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण किया।

अटल बिहारी वाजपेयी 5 बार लखनऊ से सांसद रहे थे,योगी सरकार ने इस मूर्ति के लगाने का ऐलान किया था। इसके साथ ही पीएम मोदी आज अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी की नींव भी रखीं।

error: Content is protected !!