The Voice of Bareilly since 2010

भारतीय बॉक्सर परवीन हुड्डा ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में जीता बॉक्सिंग का गोल्ड

आइची-नागोया: भारतीय बॉक्सर परवीन हुड्डा ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 65 किग्रा बॉक्सिंग कैटेगरी में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में परवीन ने चीनी ताइपे की चेन निएन-चिन को कड़े मुकाबले में 3-2 के स्प्लिट डिसीजन से हराकर भारत के खाते में एक और गोल्ड जोड़ा। 

फाइनल से पहले परवीन ने सेमीफाइनल में चीन की ली शू को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। परवीन हुड्डा की यह जीत उनके शानदार कमबैक को भी दर्शाती है। इस स्वर्ण पदक के साथ उन्होंने एशियाई स्तर पर अपनी मजबूत वापसी दर्ज की है। उनकी इस उपलब्धि पर देशभर से बधाइयों का दौर जारी है।

परवीन की इस ऐतिहासिक जीत ने भारतीय बॉक्सिंग के लिए एशियन गेम्स 2026 को और खास बना दिया है। उनकी मेहनत, संघर्ष और रिंग में धैर्य ने देश को गौरवान्वित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!