The Voice of Bareilly since 2010

IPS अजयपाल शर्मा पर घर में जबरन घुसने और महिलाओं से बदसलूकी का आरोप

#WestBengalElections:पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर भारी संख्या में केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है। इस बीच एनकाउंटर स्पेशलिस्ट आईपीएस अजय पाल शर्मा की तैनाती भी पश्चिम बंगाल में की गई है। वहीं फाल्टा में IPS अजयपाल शर्मा और केंद्रीय बलों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत फाल्टा के पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। शिकायत में IPS अजयपाल शर्मा पर घर में जबरन घुसने और महिलाओं से बदसलूकी का आरोप लगाया गया है। पीड़ितों में से एक महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है।

पश्चिम बंगाल के फाल्टा में एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया है कि 27 अप्रैल की रात आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा और केंद्रीय बलों के जवानों ने घर में जबरन घुसकर महिलाओं से मारपीट और छेड़छाड़ की। शिकायत में भाजपा के पक्ष में वोट डालने का दबाव बनाने और धमकी देने का भी आरोप है।पीड़िता ने निष्पक्ष जांच, प्राथमिकी दर्ज करने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। मामला चुनावी निष्पक्षता पर सवाल उठा रहा है।

error: Content is protected !!