अच्छे दिन- 4 साल नहीं बढ़ेंगे यूरिया के दाम

ploughing farmers2नई दिल्ली। ओलावृष्टि से तबाह हुए किसानों के लिए एक अच्छी खबर यह है कि अगले चार सालों तक यूरिया के दामों में कोई वृद्वि नहीं होने वाली है। केंद्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्री हंसराज अहीर के हवाले से यह बात कही गई

केन्द्रीय उर्वरक तथा रसायन राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने शुक्रवार को कहा है कि सरकार ने नीतिगत फैसला किया है कि चार वर्ष तक यूरिया के मूल्य में कोई वृद्धि की जायेगी और 50 किलो के बैग की कीमत 268 रुपये ही रहेगी। केंद्र सरकार आयात कम करने के लिए बंद पड़े चार यूरिया संयंत्रों को इसी वर्ष चालू किया जाएगा।

इसके अलावा नीम कोटेड यूरिया पर प्रति बैग 14 रुपये अतिरिक्त लिया जायेगा। अहीर ने कहा कि यूरिया के आयात को निम्नतम स्तर पर लाने के लिए बिहार के बरौनी, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, ओडिशा के तलचर तथा आन्ध्र प्रदेश के रामागुंडम में बंद पड़े उर्वरक कारखाने को इसी वर्ष चालू किया जायेगा।

error: Content is protected !!