जम्मू-कश्मीर : आतंकी हमले में वीरगति को प्राप्त हुआ CRPF का जवान, एक बालक की मौत

सीआरपीएफ का एक जवान वीरगति को प्राप्त, CRPF, जम्मू-कश्मीर,आतंकियों की फायरिंग,

श्रीनगर। (ब्यूरो)। आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के दक्षिणी अनंतनाग जिले के पादशाही बाग के पास बिजबिहारा में संयुक्त बलों के दस्ते पर हमला किया। हमले में सीआरपीएफ का एक जवान वीरगति को प्राप्त हो गया। कई अन्य जवान घायल हो गये। आतंकियों की इस फायरिंग में माचू कुलगाम के एक 9 वर्षीय बालक निहान भट्ट की भी मौत हो गयी। आतंकियों ने हमला उस वक्त किया जब क्षेत्र में काफी नागरिक इधर-उधर आ-जा रहे थे।

इसके बाद सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की और हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी। वीरगति को प्राप्त सीआरपीएफ के जवान की पहचान श्यामल कुमार के रूप में हुई। आतंकियों की अंधाधंध गोलीबारी में माचू कुलगाम का एक 9 वर्षीय बालक निहान भट्ट बुरी घायल हो गया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। IG CRPF कश्मीर ने मीडिया से बात करते ये जानकारी दी।

error: Content is protected !!