‘पाकिस्तान’ ने दी नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी,GCA को मिला मेल

#OperationSindoor #NarendraModiStadium #GCA

भारतीय क्रिकेट जगत के सबसे बड़े टूर्नामेंट में से एक आईपीएल 2025 इस समय जारी है।IPL के कई मुकाबले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे हैं।इन मैच के बीच एक धमकी भरा मेल गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन को आया है।

इस मेल में गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (GCA) के आधिकारिक ईमेल पर धमकी भेजी गई है कि ‘हम आपके स्टेडियम को उड़ा देंगे’।पाकिस्तान के नाम से ईमेल भेजा गया जिसके बाद साइबर क्राइम टीम जांच कर रही है। ईमेल के स्रोत की जांच की जा रही है। आने वाले सप्ताह में यहां दो आईपीएल मैच होने हैं।

error: Content is protected !!