The Voice of Bareilly since 2010

मंदिर में कुत्ता चार दिनों से कर रहा हैं देवप्रतिमाओं की परिक्रमा जानिये कहाँ का हैं मामला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की नगीना तहसील के नंदपुर गांव में स्थित एक प्राचीन हनुमान मंदिर में एक अनोखी घटना ने लोगों का ध्यान खींचा है। यहां एक कुत्ता पिछले कई दिनों से हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा कर रहा था, जिसके बाद उसने मां दुर्गा की मूर्ति के चारों ओर चक्कर लगाना शुरू कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

(21) BareillyLive on X: “UP : बिजनौर में एक कुत्ता 4 दोनों से कर रहा है हनुमान जी व दुर्गा माता की मूर्ति की परिक्रमा #Bijnour, #dog ,#hanumanji,#UttarPradesh,#ViralVideo Bijnor, #ViralNews, #Temple ,#बिजनौर, #नगीना https://t.co/9kw19b9iDf” / X

स्थानीय लोगों के अनुसार, कुत्ता 13 जनवरी की सुबह करीब 4 बजे मंदिर परिसर में पहुंचा और लगातार हनुमान जी की प्रतिमा की परिक्रमा करने लगा। रिपोर्ट्स में बताया गया कि यह सिलसिला 36 से 72 घंटे तक चला। कुत्ता थकने पर कुछ देर बैठ जाता और फिर परिक्रमा शुरू कर देता। ग्रामीणों का दावा है कि इस दौरान कुत्ते ने न कुछ खाया और न पानी पिया। बाद में कुत्ते ने मंदिर परिसर में मौजूद मां दुर्गा की मूर्ति की भी परिक्रमा शुरू कर दी।

वीडियो वायरल होने के बाद दूर-दराज से लोग इस ‘अद्भुत दृश्य’ को देखने पहुंच रहे हैं। कई श्रद्धालु इसे भगवान का चमत्कार, आस्था का प्रतीक या भैरव बाबा का अवतार मान रहे हैं। कुछ लोगों ने मंदिर में चढ़ावा भी चढ़ाना शुरू कर दिया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय प्रशासन भी सतर्क है।

हालांकि, इस घटना का एक वैज्ञानिक पक्ष भी सामने आया है। पशु चिकित्सकों की टीम ने कुत्ते की जांच की, जिसमें वह पूरी तरह स्वस्थ पाया गया, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि कुत्तों में लगातार एक दिशा में घूमना (सर्कलिंग) न्यूरोलॉजिकल समस्या का संकेत हो सकता है। इसमें कैनाइन कॉग्निटिव डिसफंक्शन (सीसीडी), वेस्टिबुलर डिजीज, फोकल सीजर्स या कंपल्सिव डिसऑर्डर जैसी स्थितियां शामिल हैं, जो दिमागी असंतुलन या आंतरिक चोट से होती हैं।

यह घटना आस्था और विज्ञान के बीच बहस छेड़ चुकी है। जहां एक तरफ लोग इसे दिव्य संकेत मान रहे हैं, वहीं विशेषज्ञ इसे मेडिकल केस बता रहे हैं। फिलहाल, कुत्ता मंदिर परिसर में ही है और लोग इसे देखने आते रहते हैं।

error: Content is protected !!