त्रिपुरा के मुख्य मंत्री माणिक सरकार को जान से मारने की धमकी

Manik Sarkarअगरतला। त्रिपुरा के मुख्य मंत्री माणिक सरकार को एक अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है।

पुलिस ने बताया कि कल ‘विश्व एंटी कम्युनिस्ट काउंसिल’ की ओर से रिया रॉय नामक एक व्यक्ति के फेसबुक पोस्ट पर यह धमकी दी गई जिसमें कहा गया है कि जो कोई सरकार की हत्या करेगा उसे पांच लाख रूपया इनाम दिया जाएगा।

पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुये एक मामला दर्ज किया और संदेह जताया कि यह पोस्ट एक फर्जी नाम से डाली गई है।

error: Content is protected !!