जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की गोलीबारी में 2 युवकों की मौत

two killed in kashmir in security forces firingश्रीनगर, 12 अप्रैल। प्रदर्शन के दौरान सेना की पिकेट पर पथराव के जवाब में की गई सुरक्षा बलों द्वारा की गई गोलीबारी से कश्मीर घाटी के हंदवारा शहर में दो युवकों की मौत हो गयी। सेना के जवानों द्वारा एक छात्रा का कथित तौर पर उत्पीड़न किए जाने के विरोध में इस प्रदर्शन का आयोजन किया गया था।

सूत्रों के मुताबिक एक छात्रा ने आरोप लगाया था कि जब वह अपने घर लौट रही थी तो शहर में सेना के एक पिकेट पर तैनात सैनिकों ने उसका उत्पीड़न किया जिसके बाद यहां से 85 किलोमीटर दूर कुपवाड़ा जिले के हंदवारा शहर में एक विरोध-प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने सेना के पिकेट पर पथराव किया जिसके बाद सेना ने गोलीबारी की।सूत्रों ने बताया कि गोलीबारी में मारे गये युवकों की पहचान इकबाल अहमद और नयीम भट के रूप में की गयी है।

सेना के एक अधिकारी ने मारे गये लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुये कहा कि मामले की जांच की जाएगी और कोई भी दोषी पाया जाता है तो कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

एजेेंसियां

error: Content is protected !!