मध्यप्रदेश में दोहरे ट्रेन हादसे में 24 लोगों की मौत, 25 लोग घायल

train accident

Concept Pic

हरदा (मप्र), 5 अगस्त। मध्यप्रदेश के हरदा में मुंबई से आ रही दो ट्रेनों के 10 डिब्बे पटरी से उतरकर उफनतनी माचक नदी में गिर जाने से 10 महिलाओं और पांच बच्चों समेत कम से कम 24 यात्रियों की मौत हो गई और 25 अन्य लोग घायल हो गए।

मध्य प्रदेश सरकार के प्रवक्ता अनुपम राजन ने आज  कहा, ‘‘ भोपाल से करीब 160 किलोमीटर दूर हरदा और खिरकिया स्टेशनों के बीच घटनास्थल से अब तक 24 शव बरामद हुए हैं जिनमें नौ पुरूष, 10 महिलाएं और पांच बच्चे शामिल हैं ।’’ उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है । रेल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 250 से अधिक यात्रियों को बचाया जा चुका है।

पश्चिम मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी पीयूष माथुर के अनुसार कल रात 11 बजे मुंबई से वाराणसी जा रही कामायनी एक्सप्रेस के सात डिब्बे और मुंबई-जबलपुर जनता एक्सप्रेस के तीन डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गए।

एजेन्सी
error: Content is protected !!