The Voice of Bareilly since 2010

उत्तराखंड-यूपी के इन जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी

उत्तराखंड मौसम अलर्ट, उधम सिंह नगर मौसम, नैनीताल मौसम, बरेली मौसम, पीलीभीत मौसम, आंधी तूफान का अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी, उत्तराखंड यलो अलर्ट, यूपी मौसम अलर्ट, उत्तराखंड मौसम समाचार,

गिरेगी बिजली रहें सावधान, मौसम विभाग ने जारी की पीली चेतावनी

उत्तराखंड से लगे उप्र के बरेली और पीलीभीत जिले भी होंगे प्रभावित

बरेली@BareillyLive: उत्तराखंड के मैदानी और इससे लगे उत्तर प्रदेश के नजदीकी हिस्सों में 22 से 24 अगस्त तक मौसम का मिजाज काफी बिगड़ा-बिगड़ा रहेगा। इस दैरान न केवल तेज हवाएं चलेंगी, बल्कि ये आंधी-तूफान की शक्ल भी अख्तियार करेंगी, बारिश हल्की होगी, लेकिन बिजली भी गिरेगी। मौसम पर नजर रखने वाले महकमे ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 21 से 24 अगस्त तक यलो अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक उधम सिंह नगर, नैनीताल और उत्तराखंड से लगे उप्र के बरेली, पीलीभीत आदि मैदानी हिस्सों में आंधी-तूफान जनजीवन प्रभावित कर सकता है। बारिश तो मध्यम गति की ही होगी, लेकिन तेज ध्वनि के साथ बिजली गिरने से बड़ी दिक्कत पेश आ सकती है। हवाएं बाद में भी अपना रुतबा बुलंद बनाये रखेंगी। इस दरम्यान अधिकतम तापमान 33 से 34 और न्यूनतम 26 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

खेती-किसानी से जुड़े लोगों को सलाह दी गई है कि बिगड़े मौसम के दौरान फसलों पर केमिकल और फर्टिलाइजर का छिड़काव सुबह के समय किया जाना बेहतर रहेगा। ऐसी सलाह इसलिए दी गई है ताकि खाद और रसायन बारिश में धुलने से बचाया जा सके।

  • अखिलेश सक्सेना की रिपोर्ट

उत्तराखंड मौसम अलर्ट, उधम सिंह नगर मौसम, नैनीताल मौसम, बरेली मौसम, पीलीभीत मौसम, आंधी तूफान का अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी, उत्तराखंड यलो अलर्ट, यूपी मौसम अलर्ट, उत्तराखंड मौसम समाचार,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!