The Voice of Bareilly since 2010

VIDEO:भांजे की शादी में डांस कर रहे मामा की नाचते-नाचते अचानक मौत

मध्य प्रदेश के खरगोन से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां भांजे की शादी समारोह में डांस कर रहे मामा की अचानक मौत हो गई। दूल्हे के मामा को नाचते-नाचते हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौके पर मौत हो गई। इस घटना की वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में मामा डांस करते हुए दिख रहे हैं।

Xhttps://x.com/BareillyLive/status/2044279805919871412

अचानक वह नाचते-नाचते गिर जाते हैं और उनकी मौके पर मौत हो गई। मामला खरगोन जिले के ओझरा गांव का है। यहां मेहंदी की रस्म के दौरान मामा घनश्याम यादव अपनी पत्नी के साथ स्टेज पर डांस कर रहे थे। डांस करने के दौरान अचानक मामा गिर गए। परिजन कुछ समझ पाते, उसके पहले ही उनकी मौत हो गई। भांजे की शादी में खुशी का माहौल पल भर में मातम में बदल गया। बडवानी जिले के पिपलुद गांव निवासी दूल्हे के मामा घनश्याम यादव अपने भांजे की शादी में पहुंचे थे। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

error: Content is protected !!