यूपी में अब ‘योगी राज’, आदित्यनाथ होंगे CM-केशव मौर्य और दिनेश शर्मा होंगे डिप्टी सीएम

cm of uttar pradeshनयी दिल्ली/लखनऊ। शनिवार शाम लखनऊमें हुई भाजपा के विधायक दल की बैठक में योगी के नाम पर मुहर लगी और योगी आदित्यनाथ प्रदेश के नए मुख्यमंत्री चुन लिये गये। साथ ही केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। बता दें कि योगी गोरखपुर से लोकसभा सांसद हैं और वह रविवार को लखनऊ में दोपहर 2.15 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी भी शामिल होंगे। लखनऊ में कांशीराम स्मृति उपवन में शपथग्रहण समारोह होगा। योगी उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले हैं।

यूपी में भाजपा के पर्यवेक्षक वेंकैया नायडू ने कहा- विधायक दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ को विधायकों ने सर्वसम्मति से अपना नेता चुना। योगी ने यूपी को संभालने के लिए दो साथी मांगे। योगी ने कहा, यूपी बड़ा प्रदेश है इसलिए योगी के सहयोग के लिए दो डिप्टी सीएम होंगे। केशव मौर्य और दिनेश शर्मा डिप्टी सीएम होंगे। योगी कल सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथग्रहण समारोह में संसदीय बोर्ड के सदस्य रहेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हम मोदी जी के एजेंडे पर काम कर रहे हैं।

सीएम चुने जाने के बाद योगी ने कहा- यूपी को विकास के रास्ते पर ले जाएंगे। राज्य के विकास के लिए सभी का साथ चाहिए। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, मुझे डिप्टी सीएम बनाने के लिए पार्टी का आभार, जो जिम्मेदारी मिलेगी उसे निभआउंगा। योग आदित्यनाथ के सीएम चुने जाने के बाद गोरखनाथ मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटीं।

error: Content is protected !!