लैब टेक्निशियन की 524 वैकेंसी, Last Date 17 फरवरी, करें आवेदन

jobsचेन्नई। लैब टेक्निशियन के पदों पर भर्ती के लिए मेडिकल सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से आवेदन मांगे गए हैं। पदों की कुल संख्या 524 है। तमिलनाडु सरकार के मेडिकल सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से यह भर्ती की जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां:- आवेदन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तारीख 17 फरवरी है, जबकि आवेदक ऑफलाइन भुगतान 19 फरवरी तक कर सकता है।

आयु सीमा:- आवेदक के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है, जबकि विभिन्न श्रेणियों के आवेदनकर्ताओं के लिए आयु सीमा में छूट का प्रावधान भी है।

आवेदन शुल्क:- जनरल और ओबीसी श्रेणी के आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए निर्धारित है, जबकि एससी और एसटी श्रेणी के आवेदकों को 250 रुपए देने होंगे।

वेतनमान:- चयनित उम्मीदवारों को 9,300-34,800 के वेतन के साथ 4,200 रुपए प्रतिमाह ग्रेड पे दिए जाने का भी प्रावधान है।

ज्यादा जानकारी के लिए आवेदक मेडिकल रिक्रूटमेंट बोर्ड की वेबसाइट को लॉग इन कर सकते हैं।

ajmera BL 2016-17

 

error: Content is protected !!