The Voice of Bareilly since 2010

अंक ज्योतिष : मूलांक 3 वालों का अंकज्योतिषीय भविष्यफल 2020

 Numerology: numerical future of 2020 for Root Number3

अंक ज्योतिष जिसे अंग्रेजी में न्यूमेरोलॉजी (Numerology) कहा जाता है, संख्याओं का विज्ञान है। इसमें हर मूलांक का कोई न कोई ग्रह स्वामी होता है और हर मूलांक संबंधित ग्रह की उर्जा और प्रभाव को दर्शाता है। हर मूलांक संख्या पर किसी न किसी ग्रह का स्वामित्व होता है, जिसका मानव जीवन पर प्रभाव पड़ता है। अंक ज्योतिष की मदद से हम साल 2020 में हमारे जीवन में आने वाली परेशानियों और विपरीत परिस्थितियों के बारे में जान सकते हैं। केवल इतना ही नहीं जीवन में क्या-क्या नया होने वाला है और हमारे जीवन में किस क्षेत्र में नई संभावनाएं उत्पन्न होंगी, इस बात का पता भी हमें अंक ज्योतिष राशिफल 2020 के माध्यम से पता चल सकता है। आइये जानते हैं कि अंक ज्योतिष आपके बारे में क्या कहता है:
अंक शास्त्र की भविष्यवाणियां आपके मूलांक के आधार पर दी जाती हैं। आपके मूलांक का पता आपकी जन्म की तारीख से पता चलता है। उदाहरण के लिये यदि आपका जन्म दिन किसी भी माह की 3.12.21 या 30 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 3 होगा।

मूलांक 3 का स्वामी ग्रह बृहस्पति है, जो सभी ग्रहों के गुरु हैं। मूलांक 3 वाले व्यक्ति बड़े स्वाभिमानी होते हैं। किसी के आगे झुकना इन्हें पसंद नहीं होता। ये किसी का एहसान नहीं लेना चाहते हैं। इन्हें किसी का बेवह हस्तक्षेप पसंद नहीं है। इन्हें अपनी स्वतंत्रता से समझौता करना पसंद नहीं होता। इस मूलांक वाले व्यक्ति साहसी, वीर, शक्तिशाली, अविचल, संघर्षशील, श्रमजीवी तथा कष्टों से हार न मानने वाले होते हैं। पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो में इन गुणों की झलक मिलती थी। उनका मूलांक 3 ही था। इनमें रचनात्मक क्षमता पर्याप्त मात्रा में होती है। ये जिस कार्य को ठान लेते है तो उसे करके ही छोड़ते हैं। ये इनकी महात्वाकांक्षी होते हैं। साथ ही ये अच्छे विचारक, दूरदर्शी, संभावित घटनाओ को भांप लेने वाले होते हैं। तांत्रिक चन्द्रस्वामी में इन गुणों को देखा जा सकता है।

error: Content is protected !!