May 16, 2024

The Voice of Bareilly

वार्षिक राशिफल 2022 : जनिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसे बीतेगा पूरा साल

वार्षिक राशिफल 2022 , horoscope 2022,

एस्ट्रो डेस्क (BareillyLive)। नया साल 2022 शुरु हो चुका है। ऐसे में चंद दिनों बाद शनिवार, 01 जनवरी से नए साल 2022 का प्रारंभ होगा, वहीं हिंदू तिथि के अनुसार इस दिन मासिक शिवरात्रि रहेगी। वर्ष 2020 से 2021 के अंत तक का समय जहां तकरीबन सम्पूर्ण देश व दुनिया के लिए कोरोना संक्रमण के चलते काफी परेशानियों वाला रहा है।

ऐसे में अब लोग साल 2022 से कैरियर, शिक्षा, धन, घर, रोमांस, परिवार, वाहन, संतान, कारोबार, नौकरी, प्रमोशन, दांपत्य जीवन से लेकर शादी तक की तमाम तरह की आशाएं लगाए बैठे हैं। उम्मीद है कि शायद 2022 ही ऐसा साल हो जब हर ओर अमन चैन व तरक्की हो। ज्योतिषाचार्य राजेश कुमार शर्मा के अनुसार नए वर्ष को लेकर हर किसी के मन में कई सवाल होते हैं। ये सवाल जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में, परिवार उनका सहयोग करेगा या नहीं? प्रेम की नाज़ुक डोर इस वर्ष पक्की हो सकेगी या नहीं? क्या इस वर्ष उन्हें अपना सच्चा प्रेमी मिलेगा या इस वर्ष भी उनके हाथ केवल मायूसी ही लगेगी? कैरियर रफ़्तार पकड़ेगा या नहीं?

आर्थिक तंगी इस वर्ष भी परेशानी का कारण बनेगी या जीवन में धन की अपार वृद्धि होगी ? ऐसी अनेक स्थितियों से जुड़े होते हैं। जो आमतौर पर हर जातक के दिलो-दिमाग में छा जाते हैं। इन्हीं सब स्थितियों को देखते हुए आज ज्योतिषाचार्य राजेश कुमार शर्मा हमें साल 2022 के राशिफल के संबंध में बता रहे हैं। तो चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य राजेश कुमार शर्मा के अनुसार नए साल 2022 में सभी राशियों के ग्रह क्या कहते हैं?

जानिये क्या कहते है आपके सितारे, क्या है राशिफल :-

वार्षिक राशिफल 2022 , hosrroscope 2022,
मेष राशिफल 2022

मेष राशिफल
यह साल 2022 आपके लिए मिलेजुले फल लेकर आता दिख रहा है। मेष राशि के जातकों को इस वर्ष 2022 में सफलता के लिए विशेष मेहनत करने के साथ ही आलस को छोड़ना होगा। साल 2022 के प्रारंभ से 6 मार्च तक आपकी सुख-सुविधाओं में कुछ विशेष बदलावा आने की संभावना है। वहीं इस साल आपको सेहत का खास ध्यान रखना होगा। भले ही कोई बड़ा या गंभीर रोग न है, लेकिन इसके प्रति सतर्क न रहने पर ये आपको काफी परेशान कर सकता है।

वहीं 16 जनवरी 2022 मंगल का धनु राशि में गोचर के बाद एक खास योग आपमें से कई को मालामाल करता भी दिख रहा है। इस समय शुभ फलों की प्राप्ति के योग बनने के अलावा जीवन में सकारात्मकता प्रवेश कर सकती है। जबकि रोमांस के सितारे इस समय गर्दिश में रह सकते हैं।

साल 2022 में जून के आखिर से अगस्त के पहले सप्ताह तक का समय जीवन में अनुकूलता देगा। वहीं अगस्त के अंत में जीवन में अशांति का प्रवेश भी संभव है। जिसके चलते तनाव में वृद्धि भी होगी। मई से अगस्त के बीच में आपको पेट से जुड़ी किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वहीं सितंबर के मध्य से आने वाले 50 दिनों तक पिता को स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है। विवाहितों के लिए साल 2022 के शुरूआती चार महीने परेशानी वाले रह सकते हैं। इस दौरान आपका जीवनसाथी के साथ टकराव दिखेगा। वहीं मई में परिस्थितियों में कुछ सुधार आएगा इस वर्ष 70% सुयोग का प्रभाव आपके जीवन में रहने वाला है।

वार्षिक राशिफल 2022 , hosrroscope 2022,
वृषभ-राशिफल-2022

वृषभ राशिफल
साल 2022 आपके लिए सामान्य रहेगा है। इस दौरान कैरियर के क्षेत्र में अनुकूल परिणाम मिलने के साथ ही आपको तरक्की भी मिल सकती है। वहीं जनवरी मध्य से दो माह तक आपको उंचाई व सड़क पर चलते समय विशेष सतर्क रहना होगा। वहीं ये समय आपके भाग्य में वृद्धि का कारक भी रहेगा है। साल 2022 में आप अपार सफलता प्राप्त करने के साथ ही शुरुआती 6 माह शिक्षा में शुभ फल प्रदान करेंगे। इसी समय सेहत में सुधार आने से आप बेहतर स्वास्थ्य का आनंद लेते सकते हैं।

साल 2022 में आय में वृद्धि के संकेत हैं। जिसके चलते धन और संपत्ति से जुड़ी बाधाएं दूर होंगी। अगस्त में आपकी आर्थिक तंगी दूर होने की अधिक संभावना है। इस दौरान कार्यस्थल पर वेतन वृद्धि होने के योग बनाएंगे।

साल 2022 के अंतिम 3 महीनों में इच्छाओं की पूर्ति के लिए ख़र्च में वृद्धि के संकेत है। वर्ष 2022 का मई महीना कई मामलों में आपके लिए सुखद रह सकता है। वहीं अगस्त से अक्टूबर तक का समय खुशियों के आगमन का रहेगा। साल के अंतिम माह आपके संबंधों में प्रेम और रोमांस की वृद्धि करने वाले रहेंगे इस वर्ष में 40% सुयोग बनेगा।

वार्षिक राशिफल 2022 , hosrroscope 2022,
मिथुन-राशिफल-2022

मिथुन राशिफल
वर्ष 2022 आपके लिए कई तरह की चुनौतियों लाता दिख रहा है। शुरुआती तीन माह आर्थिक नुकसान दे सकते

हैं। वहीं इस दौरान सेहत पर भी खास ध्यान देना होगा। अप्रैल मध्य से आगामी दो माह तक वैवाहिक जीवन में तनाव बने रहने का अंदेशा है।

अप्रैल के बाद का समय जीवन में सकारात्मक बदलाव के बीच राहत वाला रहेगा। अप्रैल से आगामी चार माह का समय छात्रों के लिए खास रहेगा। इस समय आप आर्थिक जीवन को चमकदार बनाने के साथ ही धन संचय करने में भी सफल रहेंगे।

वहीं बेरोजगारों के लिए मई 2022 से आगामी तीन माह तक का समय शुभ परिणाम लेकर आता दिख रहा है। कार्यस्थल पर शत्रु से सावधान रहना होगा। प्रेमी जातकों को इस साल प्रेम विवाह का अवसर मिल सकता है। उचित होगा कि साल 2022 के अंतिम 3 माह में बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ करें निष्कर्ष के तौर पर संयोग की रचना 45% इस वर्ष में हो रही है।

वार्षिक राशिफल 2022 , hosrroscope 2022,
कर्क-राशिफल-2022

कर्क राशिफल
साल 2022 की शुरुआत कष्टदायक रहने का अंदेशा है। इस दौरान आर्थिक तंगी के बीच दांपत्य जीवन में भी प्रतिकूल फल मिलने के चलते तनाव में वृद्धि की संभावना है। पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे जातकों को भी इस समय सतर्क रहना होगा। साल के मध्य में कई सामाजिक और पारिवारिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

वहीं अप्रैल के अंत में आर्थिक जीवन बेहतर होने के साथ ही आप कई स्त्रोतों से धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। 13 अप्रैल के बाद से जीवन के कई क्षेत्रों में लाभकारी परिणाम मिलने के साथ ही वैवाहिक जीवन में शांति आएगी। छात्रों को सफलता और घर-परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।

वर्ष 2022 में अप्रैल से आगामी चार माह तक का समय आपके लिए बेहद खास रह सकता है। इस वर्ष इस राशि के जातक रोजगार के अवसर प्राप्त करने में सफल रहेंगे। शादीशुदा जातकों के लिए जून-जुलाई का समय शुभ रहेगा।

कर्क राशि वालों को इस साल रोमांस के शुभ परिणाम मिलेंगे। अविवाहितों को अप्रैल से आगामी पांच माह तक का समय शुभ है, आपमें से कुछ की इस दौरान पार्टनर से मुलाक़ात संभव है इस वर्ष में 30% सुयोग का निर्माण आपके जीवन में रहेगा।

वार्षिक राशिफल 2022 , hosrroscope 2022,
सिंह-राशिफल-2022

सिंह राशिफल
सिंह राशि के जातकों के लिए साल 2022 मिलेजुले परिणाम वाला रहेगा। आर्थिक जीवन में अनुकूलता के बीच यह समय आपके भाग्य में वृद्धि करेगा। साथ ही इस समय कार्यक्षेत्र में भी उत्तम फल मिलने व वेतन वृद्धि के भी शुभ संयोग हैं।

फरवरी 2022 से आगामी दो महीनों तक सावधानी आवश्यक रहेगी। इस समय आपको अप्रत्याशित घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है। अप्रैल 2022 के दूसरे सप्ताह से सेहत में गिरावट आ सकती है। अप्रैल 2022 से आगामी चार माह तक जीवन में भाग्य का साथ मिलने के साथ ही छात्रों को खास सफलता मिल सकती है।

सिंह राशि वालों के जून 2022 से आगामी दो माह तक विशेष सावधानी रखते हुए वैवाहिक जीवन में तालमेल बैठाने का प्रयास करना होगा। 10 अगस्त से आगामी दो माह तक का समय रिश्ते में मधुरता लेकर आएगा। इस साल आपकी लव लाइफ में कई बड़े बदलाव आ सकते हैं निष्कर्ष के तौर पर कहा जा सकता है इस वर्ष में 60% सुयोग का प्रभाव आपके जीवन में रहेगा।

वार्षिक राशिफल 2022 , hosrroscope 2022,
कन्या राशिफल 2022

कन्या राशिफल
इस साल 2022 में आप धन और आर्थिक समृद्धि प्राप्त करने के साथ ही जीवन में आ रही किसी भी तरह की आर्थिक तंगी से छुटकारा पा सकेंगे। आपकी राशि में साल 2022 की शुरुआत में राजयोग का निर्माण होगा। इस दौरान आप कई क्षेत्रों में भाग्य का साथ प्राप्त करने के चलते सफलता अर्जित कर सकेंगे।
साल 2022 के अप्रैल, जून और सितंबर में सेहत का विशेष ध्यान देना होगा। 26 फरवरी के बाद का समय कन्या राशि के छात्रों के लिए शुभ सिद्ध होगा, इस दौरान ये उत्तम प्रदर्शन देते हुए कामयाबी पा सकते हैं।

इस समय कन्या राशि के जातकों को आर्थिक लाभ के अलावा आय के नए स्रोत मिलने के साथ ही संपर्कों से भी लाभ मिल सकता है। अप्रैल के अंत में पारिवारिक जीवन में समस्या आने की आशंका है।
इस साल लव लाइफ में मजबूती और रोमांस की वृद्धि संभव है। शादीशुदा जातकों को दांपत्य जीवन में मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। साल 2022 के शुरुआती चार माह आपके लिए थोड़ा कष्टदायक सिद्ध रह सकते है। 11 सितंबर से दांपत्य जीवन में अनुकूलता प्रवेश कर सकती है संपूर्ण वर्ष की गणना के आधार पर कहा जा सकता है इस वर्ष में सुयोग वृद्धि 45% आपके जीवन में बन रही है।

वार्षिक राशिफल 2022 , hosrroscope 2022,
तुला-राशिफल-2022

तुला राशिफल
साल 2022 के शुरुआत में छोटे भाई-बहनों को स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है। जबकि यह समय आपके लिए धन लाभ के योग का निर्माण कर रहा है, जिसके चलते इस समय आप बैंक बैलेंस बढ़ाने में सफल रहेंगे।

इस साल आप मनचाही वेतन वृद्धि पाने के अलावा लव लाइफ को बेहतर कर सकेंगे। वहीं 26 फरवरी से छात्रों को शिक्षा में उचित परिणाम मिलने की संभावना है।

आर्थिक तंगी से इस साल मुक्ति की संभावना के बीच आप कर्ज को चुकाने में सक्षम होंगे। अप्रैल के बाद आपके सामने चुनौतियों, बाधाओं और रोगों का समय आ सकता है। इसके साथ ही इस समय आपके दांपत्य जीवन में समस्याएं भी पैदा होंगी। इस समय मानसिक तनाव में भी वृद्धि के बीच छात्रों को खुशियों के समाचार मिलेंगे।

साल 2022 में आपको खूब मेहनत करनी होगी। ऐसे में उचित रहेगा कि आप मेहनत और स्मार्ट वर्क दोनों जारी रखें। वहीं इस समय पारिवारिक जीवन में अशांति भी आ सकती है। रोमांस के लिए साल 2022 के अंतिम दो माह सबसे विशेष रहने की संभावना है। इस दौरान आप प्रेमी संग विवाह में बंध सकते हैं। वैवाहिक जातकों के लिए साल का शुरूआती समय संघर्षपूर्ण रहेगा तुला राशि के जातकों को इस वर्ष में 40% सुयोग का निर्माण का योग बन रहा है।

वृश्चिक-राशिफल-2022
वृश्चिक-राशिफल-2022

वृश्चिक राशिफल
साल 2022 के जनवरी से आगामी 4 माह तक आपके खर्चों में वृद्धि संभव है। यह साल आपके लिए कॅरियर, आर्थिक जीवन के साथ-साथ पारिवारिक जीवन में भी आशाजनक परिणाम लाता दिख रहा है। आपके आर्थिक जीवन को साल 2022 समृद्ध बनाएगा। वहीं शादीशुदाओं के लिए साल की शुरुआत दांपत्य जीवन के लिए सबसे अधिक उत्तम रहेगी।

इस साल स्वास्थ्य व शारीरिक समस्याओं से भी राहत के बीच साल का कुछ निश्चित समय आपको मानसिक तनाव दे सकता है, जिसके कारण आपकी पर्सनल लाइफ प्रभावित होगी। साल 2022 में मई से आगामी चार माह तक जीवन में अनुकूलता आने के साथ ही आप बेशुमार धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। अगस्त में पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। वहीं सितंबर में आपको भाग्य का साथ मिलने के अलाव आप कई स्रोतों से अच्छा धन लाभ कमाने में सफल रह सकते हैं।

अप्रैल में आपके और प्रियतम के बीच विवाद और गलतफहमी की संभावना है। जिसके चलते आप दोनों को कुछ समय के लिए एक दूसरे से दूर भी जाना पड़ सकता है संपूर्ण वर्ष की गणना के आधार पर कह सकते हैं इस वर्ष आपका सुयोग 60% रहने वाला है ।

वार्षिक राशिफल 2022 , hosrroscope 2022,
धनु-राशिफल-2022

धनु राशिफल
साल 2022 का प्रारंभ जहां एक ओर आपको आर्थिक जीवन में विशेष लाभ प्रदान करेगा, वहीं इस दौरान छात्रों को भी अनुकूल परिणाम मिलेंगेगे। वहीं यह साल आपको कई तरह के मानसिक चिंता और तनाव भी दे सकता है। जिसका कारण पारिवारिक जीवन में विपरीत परिस्थितियां बनेंगी।

इस साल रोमांस के मामले में आपका आपके साथी से विवाद हो सकता है। वहीं साल के पहले माह में आपकी वाणी में कड़वाहट साफ़ देखने को मिल सकती है, ऐसे में न चाहते हुए भी आप अपने साथी को कुछ ऐसा बोल सकते हैं, जिससे उसे काफी बुरा लगेगा। उचित होगा इस पूरे साल आप बोलने के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें।

अप्रैल से आगामी दो माह तक परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। जुलाई 2022 में आप दांपत्य जीवन का आप खुलकर आनंद ले सकेंगे। फरवरी से आगामी दो माह के बीच जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा पर जाने की संभावना है। ध्यान रखें अपने बीच किसी तीसरे व्यक्ति को रिश्ते में हस्तक्षेप न करने दें, नहीं तो गलतफहमी बढ़ सकती है।

नवंबर 2022 की अवधि आपके कार्यक्षेत्र के लिए विशेष अनुकूल रहती दिख रही है, इस दौरान आप अपने जीवन में रोजगार के नए स्रोत पाने में सफल रहेंगे। वहीं साल के आखिरी दो माह रोमांस के लिए सबसे अधिक रंगीन रह सकते हैं निष्कर्ष के तौर पर कहा जा सकता है इस वर्ष में 45% आपके जीवन में सुयोग की रचना बनने वाली है।

मकर-राशिफल-2022
मकर-राशिफल-2022

मकर राशिफल
साल 2022 के प्रारंभ में कॅरियर, आर्थिक और शिक्षा में शुभ फल मिलते दिख रहे है। साल 2022 का अप्रैल जहां आपको जीवन में कई तरह की समस्याओं को लाता दिख रहा है। वहीं इस दौरान आपको सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। इस साल जीवन में धन से जुड़े मुद्दे उत्पन्न हो सकते हैं।

यदि आप व्यवसायी हैं तो सितंबर से लेकर दिसंबर 2022 तक का समय आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। इस साल आपको पेट से संबंधित कुछ समस्या का सामना करना पड़ सकता है, उचित होगा कि किसी अच्छे डॉक्टर से अपनी जांच कराएं।

साल 2022 में मकर राशि के विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी। फरवरी 2022 में एक निश्चित अवधि के दौरान आपका मन भ्रमित रह सकता है। वर्ष 2022 में समय आपकी परीक्षा ले सकता है। इस दौरान आपको पारिवारिक जीवन में समस्या हो सकती है।

वहीं अप्रैल 2022 का समय प्रेमी जोड़ों के लिए सबसे अनुकूल रहता दिख रहा है। विवाहित लोगों के लिए साल 2022 का शुरूआती समय कुछ तनावग्रस्त हो सकता है, लेकिन अगस्त 2022 से बाद का समय आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और रोमांस की वृद्धि करेगा संपूर्ण वर्ष के निष्कर्ष में इस वर्ष आपका सुयोग की रचना 30% बन रही है।

वार्षिक राशिफल 2022 , hosrroscope 2022,
कुंभ-राशिफल-2022

कुंभ राशिफल
साल 2022 के पहले माह का दूसरा सप्ताह आपको आर्थिक लाभ देता दिख रहा है। इस दौरान कॅरियर में भी अपार सफलता के बीच नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। व्यापारी से जुड़े जातक भी इस दौरान अच्छा मुनाफा कमा सकेंगे। जनवरी में सेहत में गिरावट के बाद फरवरी से आगामी 3 माह तक शारीरिक समस्या बनी रह सकती है।

वहीं फरवरी 2022 के आखिरी दिनों में छात्रों को विशेष मेहनत करनी होगी। वहीं इस दौरान आप कुछ धन अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए भी खर्च करेंगे।
मार्च 2022 की शुरुआत में आपको अपने प्रयासों से सफलता मिलेगी साथ ही इस दौरान आप धन लाभ भी कमा सकते हैं। अप्रैल 2022 में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। इस समय आपको सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोचे-समझकर और बिना जल्दबाज़ी के लेने होंगे। यह समय आपके भाई-बहन को भी, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दे सकता है।

कुंभ राशि के नौकरीपेशा और व्यापारी दोनों को ही साल 2022 सफलता देने में मददगार सिद्ध हो सकता है। अप्रैल जहां आलस में वृद्धि कराएगा, वहीं सितंबर से आगामी दो माह के बीच आपका अपने बॉस से सामना होगा, लेकिन कुछ समय बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी।

साल 2022 के अप्रैल में अविवाहित जातकों के लिए शादी के कई योग हैं। वहीं विवाहितों को इस वर्ष के शुरुआती समय में कुछ कष्ट संभव है, लेकिन जून के बाद परिस्थितियां सुधार आता दिख रहा है कुंभ राशि के जातकों को इस वर्ष में सुयोग की रचना 40% बनती दिखाई दे रही है।

वार्षिक राशिफल 2022 , hosrroscope 2022,
मीन-राशिफल-2022

मीन राशिफल
इस साल 2022 में आपकी आमदनी के स्रोत्रों में वृद्धि होगी। वहीं इस दौरान आप धन संचय की बदौलत ऋण या कर्ज से छुटकारा पा सकेंगे। अप्रैल 2022 में कुछ समय के लिए अपने परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। इस दौरान विदेश यात्रा की संभावना के बीच खर्च में वृद्धि हो सकी है। जबकि अप्रैल मध्य से आगामी एक माह के दौरान आपको अपनी सेहत के प्रति विशेष सावधान रहना होगा।

मई 2022 में मानसिक तनाव में वृद्धि होगी। इससे पूर्ण अप्रैल 2022 में नौकरीपेशा जातक सबसे अधिक लाभ उठा सकते हैं। इस दौरान उच्च अधिकारियों से अच्छे संबंध स्थापित होने के अलावा अगस्त से आगामी दो माह तक की अवधि भी आपके लिए सबसे अधिक उत्तम रहने वाली है।
इस दौरान आपके जीवन में सकारात्मकता देखने को मिलेगी, जो आपकी सेहत में सुधार करने के अलावा कॅरियर में लाभ प्रदान करेगी।
जनवरी का प्रारंभ जहां छात्रों को प्रभावित करेगा, वहीं इस दौरान उच्च परिणाम मिलने के भी योग बनेंगे। वहीं मार्च तक की अवधि वैवाहिक जातकों के लिए बेहतरीन सिद्ध होगी निष्कर्ष के तौर पर कहा जा सकता है इस वर्ष में सुयोग का योग 40% बनता दिखाई दे रहा है।

राजेश कुमार शर्मा, ज्योतिषाचार्य
श्री अवध विमल ज्योतिष अनुसंधान केंद्र
बरेली