पदायात्रा निकाल कांग्रेसियों ने दिया सद्भाव बढ़ाने का संदेश
बरेली, 14 दिसम्बर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सोमवार को कांग्रेसियों ने सद्भाव बढ़ाओ-अभाव मिटाओ का नारा बुलंद करते हुए शहर में पदयात्रा निकाली। मण्डल स्तरीय इस पदयात्रा में बमुश्किल दो सौ से तीन सौ कार्यकर्ता ही जुटाये जा सके। अलबत्ता प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. निर्मल खत्री, पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, पूर्व सांसद प्रवीण सिंह…