मेरे खेल में कोई तकनीकी खामी नहीं : पुजारा

बरेली कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़ा : NSS ने चलाया सफाई अभियान Bareilly News

cricketer pujaraचेन्नई, 21 जुलाई ।  भारत ए के कप्तान चेतेश्वर पुजारा ने आज कहा कि उनके खेल में कोई तकनीकी खामी नहीं है और यार्कशर में काउंटी क्रिकेट खेलकर वह आधुनिक क्रिकेट की जरूरतों के लिये मानसिक रूप से तैयार हो गए हैं ।

इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला में खराब प्रदर्शन के बाद पुजारा भारतीय टेस्ट टीम से बाहर हो गए थे । विशेषज्ञों का मानना है कि तकनीकी खामियों के कारण वह विदेशी हालात में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते ।आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अनधिकृत टेस्ट श्रृंखला में भारत ए की कप्तानी करने जा रहे पुजारा को यकीन है कि वह जल्दी ही फार्म में लौटेंगे ।

उन्होंने कहा ,‘‘ यार्कशर में खेलने से काफी मदद मिलेगी क्योंकि वहां हालात चुनौतीपूर्ण थे ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ वहां रन बनाने के लिये तकनीकी तौर पर आपको सही होना पड़ता है और एकाग्रता बनाकर खेलना पड़ता है । मैने अपनी तकनीक में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है । मानसिक तैयारी अधिक जरूरी थी जिससे मुझे बल्लेबाजी में मदद मिलेगी । यह एक दौर है कि मैं ज्यादा रन नहीं बना पा रहा ।’

 

एजेन्सी
error: Content is protected !!