शुरूआती IPL मैचों में नहीं खेल सकेंगे चोटिल युवराज

yuvraj singhहैदराबाद, 8 अप्रैल। टी20 विश्व कप के दौरान लगी चोट के कारण सनराइजर्स हैदराबाद के हरफनमौला युवराज सिंह इंडियन प्रीमियर लीग में पहले दो सप्ताह नहीं खेल सकेंगे। इससे युवराज के फैंस का निराशा हुई है। टी20 मैच के दौरान एक ओवर मंे छह छक्के लगाने वाले युवराज के प्रशंसकों का एक बड़ा वर्ग उनकी बल्लेबाजी देखने को बेताब रहता है। उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का दर्शक जमकर आनंद उठाते रहे हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद के कोच टाम मूडी ने कहा ,‘ युवराज दो सप्ताह तक नहीं खेल सकेगा । हमें नहीं पता कि उसकी चोट कब तक ठीक होगी ।’ उन्होंने कहा ,‘ युवराज सिंह जैसा खिलाड़ी किसी भी टीम के लिये काफी अहम है । वह बल्ले से ही मैच विनर नहीं है बल्कि बीच के ओवरों में उपयोगी गेंदबाज भी है । नीलामी के समय ही हमें पता था कि हमें अपना मध्यक्रम मजबूत बनाना है । इसीलिये हमने युवराज और दीपक हुड्डा को चुना था ।’ युवराज को आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप में करो या मरो के मैच में बल्लेबाजी के दौरान चोट लगी थी ।

ajmera Leader BAMC

error: Content is protected !!